[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL : बस के धक्के से बाइक सवार की मौत, पत्नी को डायलिसिस कराने जा रहा था अस्पताल

SUPAUL : बस के धक्के से बाइक सवार की मौत, पत्नी को डायलिसिस कराने जा रहा था अस्पताल

0
SUPAUL : बस के धक्के से बाइक सवार की मौत, पत्नी को डायलिसिस कराने जा रहा था अस्पताल

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट :

किशनपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ़ थाना क्षेत्र के चीती वार्ड नंबर 04 निवासी गंगाराम यादव के 27 वर्षीय पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद सदर अस्पताल में चीख-पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया. मृतक की पत्नी रंजन देवी, सास हजारी देवी और ससुर शिवनारायण यादव का रो-रोकर बुरा हाल था.

पत्नी को ऑटो पर बैठाकर खुद बाइक से जा रहा था राम कुमार

जानकारी के अनुसार रामकुमार यादव अपनी पत्नी रंजन देवी को डायलिसिस कराने सदर अस्पताल ला रहा था. उसकी पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही है और पिछले करीब दो वर्षों से उसका डायलिसिस चल रहा था. जानकारी अनुसार रामकुमार ने अपनी पत्नी को ऑटो में बैठा दिया था, जबकि वह खुद बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था. इसी दौरान चौहट्टा के समीप एक अनियंत्रित बस ने उसकी बाइक को ठोकर मार दिया. मृतक के ससुर शिवनारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी छोटी बेटी रंजन की शादी रामकुमार यादव से की थी. शादी के करीब एक वर्ष बाद ही रंजन की तबीयत खराब रहने लगी और धीरे-धीरे उसकी हालत गंभीर होती गई. ऐसे कठिन समय में रामकुमार लगातार अपनी पत्नी का इलाज करवा रहा था. गुरुवार को भी वह पत्नी को डायलिसिस कराने सुपौल ला रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दुखद हादसा हो गया.

निजी पैथोलॉजी में काम करता था रामकुमार

परिजनों ने बताया कि रामकुमार किशनपुर स्थित एक निजी पैथोलॉजी में काम करता था और परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहा था. मृतक के चाचा राजाराम यादव ने बताया कि रामकुमार बचपन से ही संघर्षों में पला था. जब वह बहुत छोटा था तभी उसकी मां का निधन हो गया था. दो भाइयों में वह बड़ा था और पूरे परिवार का सहारा माना जाता था. बताया घटना की सूचना मिलते ही पिता गंगाराम यादव बदहवास हो गए है. किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है. दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel