[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल अनियंत्रित बाइक सवार ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर, एक की मौत, दो

अनियंत्रित बाइक सवार ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर, एक की मौत, दो

0
अनियंत्रित बाइक सवार ने ई-रिक्शा को मारी ठोकर, एक की मौत, दो

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क मार्ग पर मेढ़िया गांव के समीप शनिवार रात एक अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार अजय कुमार मेहता (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रात करीब 10 बजे मेढ़िया मंदिर के पास की है. अजय कुमार मेहता, मेढ़िया निवासी, अपनी बाइक से त्रिवेणीगंज बाजार से घर लौट रहे थे, जब उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गयी. इस टक्कर में ई-रिक्शा सवार मनीष कुमार, निवासी सिकियाही वार्ड 07 एवं बहादुर यादव डपरखा वार्ड 25, भी गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक अजय कुमार मेहता और बहादुर यादव को बेहतर इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल रेफर किया, जहां अजय कुमार मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब अजय कुमार मेहता तेज गति से अपनी बाइक चला रहे थे और मेढ़िया मंदिर के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. टक्कर के कारण सभी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel