[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल IPL 2026 Auction: बिहार के दो लालों पर बरसी खुशियां, मुंबई इंडियंस और केकेआर में मिली जगह

IPL 2026 Auction: बिहार के दो लालों पर बरसी खुशियां, मुंबई इंडियंस और केकेआर में मिली जगह

0
IPL 2026 Auction: बिहार के दो लालों पर बरसी खुशियां, मुंबई इंडियंस और केकेआर में मिली जगह
मोहम्मद इजहार और सार्थक रंजन (फाइल फोटो)

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बिहार के लिए गर्व का पल सामने आया है. राज्य के दो उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को देश की नामी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम में शामिल किया है. सुपौल के वीरपुर निवासी मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा है, जबकि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पुत्र सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने खेमे में शामिल किया है. इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता से पूरे बिहार में खुशी और उत्साह का माहौल है.

मोहम्मद इजहार की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल

सुपौल जिले के वीरपुर जैसे छोटे कस्बे से निकलकर आईपीएल तक पहुंचने वाले मोहम्मद इजहार की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. वे वर्तमान में सुपौल जिला टीम और बिहार राज्य टीम की ओर से खेल रहे हैं. घरेलू टूर्नामेंटों में उनकी निरंतर अच्छी बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.

सीमित संसाधनों के बावजूद इजहार ने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया. स्थानीय मैदानों पर कड़ी मेहनत, अनुशासन और सीखने की लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. मुंबई इंडियंस जैसी सफल टीम से जुड़ना उनके करियर के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सार्थक रंजन के बारे में जानिए

दूसरी ओर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने भी आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. अबू धाबी के एतिहाद एरीना में हुए ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा.

सार्थक एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में करीब 448 रन बनाए थे. खासतौर पर 58 गेंदों में लगाए गए शतक ने उन्हें चर्चा में ला दिया था.

दोनों खिलाड़ियों ने साबित किया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. मेहनत, लगन और निरंतर प्रदर्शन के दम पर छोटे शहरों से भी आईपीएल जैसे बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है. मोहम्मद इजहार और सार्थक रंजन की सफलता बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 12 अवैध घरों पर होगी कार्रवाई

Previous article एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी
Next article कोल इंडिया के चेयरमैन ने किया इसीएल का दौरा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel