[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल Bihar Elections 2025: सुपौल में वोटिंग से पहले बवाल, जदयू प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Elections 2025: सुपौल में वोटिंग से पहले बवाल, जदयू प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल

0
Bihar Elections 2025: सुपौल में वोटिंग से पहले बवाल, जदयू प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल
जदयू प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Elections 2025: सुपौल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी माहौल अचानक खौलने लगा है. मंगलवार शाम प्रचार खत्म होते ही जदयू प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. जिसने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी. जहां कांग्रेस इस झड़प को आंतरिक मामला बता रहा है. वहीं जदयू का कहना है कि असामाजिक तत्वों के साथ कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई है.

जदयू प्रत्याशी बिजेन्द्र यादव के दफ्तर के बाहर हुई घटना

घटना सुपौल विधानसभा के जदयू प्रत्याशी बिजेन्द्र यादव के दफ्तर के बाहर की बताई जा रही है. चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद कार्यालय के सामने अचानक महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो में नगर परिषद सुपौल के पूर्व चेयरमैन और जदयू नेता जगदीश यादव को पीली बंडी में एक युवक से मोबाइल छीनते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान नारंगी बंडी पहने मंत्री के चुनाव अभिकर्ता युगल अग्रवाल युवक पर हाथ उठाते भी नजर आते हैं.

मिन्नत रहमानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाए गंभीर आरोप

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नत रहमानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए. रहमानी ने लिखा कि प्रचार खत्म होते ही सत्ता पक्ष के नेता “पैसे का खेल” शुरू कर चुके हैं और यह वीडियो उसी का प्रमाण है.

जदयू की ओर से आई सफाई

आरोपों के बीच जदयू की ओर से सफाई भी आई है. चुनाव अभिकर्ता युगल अग्रवाल का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़काने पहुंचे थे. उनके अनुसार कार्यालय बंद था, लेकिन कुछ लोग भीतर घुस आए और कार्यकर्ताओं को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई और स्थिति बिगड़ गई. इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

Also Read: Bihar Elections 2025: तेजस्वी को मतदान में गड़बड़ी की आशंका, आधी रात लाइव आकर इस नेता पर लगाया बड़ा आरोप

Previous article Koffee with Karan पर विराट कोहली को अभी तक नहीं बुलाने पर करण जौहर ने किया रिएक्ट, ये 2 बड़े क्रिकेटर बने वजह
Next article Chicken Wrap Recipe: ठंड के मौसम में कुछ खाएं कुछ हटके, घर पर ट्राई करें मसालेदार विंटर चिकन रैप रेसिपी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel