[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल बीडीओ ने मकान सूचीकरण व गणना कार्य का लिया जयजा, गणना कार्य के लिए किया प्रेरित

बीडीओ ने मकान सूचीकरण व गणना कार्य का लिया जयजा, गणना कार्य के लिए किया प्रेरित

0
बीडीओ ने मकान सूचीकरण व गणना कार्य का लिया जयजा, गणना कार्य के लिए किया प्रेरित

छातापुर. जनगणना 2027 के तहत स्वःगणना के उपरांत शनिवार से मकान सूचीकरण व गणना कार्य की शुरुआत की गई. प्रतिनियुक्त प्रगणक आवंटित अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक पहुंचे और मकान गणना आरंभ किया. बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता उधमपुर पंचायत स्थित एचएलबी संख्या 172 एवं 173 पहुंचे, जहां प्रगणकों को अपने मोबाइल में मकान गणना को लॉगिंग कर एक्टिवेट करवाया. साथ ही मकान गणना करवाकर दिवाल पर उसकी संख्या चार डिजिज में अंकित करवाया. बीडीओ ने लोगों को मकान गणना कार्य के लिए प्रेरित कर अपेक्षित सहयोग करने की अपील की. बीडीओ कई पंचायत जाकर और चौक चौराहे पर रूककर लोगों को मकान गणना की महत्ता बताते जागरूक किया. बीडीओ ने बताया कि 17 अप्रैल से एक मई तक स्वगणना का कार्य करवाने के बाद अब मकान गणना आरंभ किया गया है. 02 से 31 मई तक चलने वाले इस कार्य के लिए 527 प्रगणक प्रतिनियुक्त किये गए हैं. वहीं मॉनिटरिंग के लिए 92 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है. बताया कि सभी प्रगणक अपने आवंटित एचएलबी में जाकर मकान की गणना करेंगे. प्रगणकों को औसतन 180 से 190 मकानों का गणना करना है. वहीं पर्यवेक्षक अपने अधीन न्यूनतम छह प्रगणक के साथ समन्वय स्थापित कर मकान गणना की लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करेंगे. सभी प्रगणकों को अपने मोबाइल में मकान गणना को लॉगिंग कर एक्टिवेट करने को कहा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel