[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

0
आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 पर शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम प्रभारी सीडीपीओ कुमारी पूजा के आदेशानुसार पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी आर्या की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई. इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गई. वहीं आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुमारी ने लाभार्थियों के खान-पान की सलाह के साथ-साथ साफ-सफाई, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ, समय पर टीकाकरण आदि जानकारी दी. जानकारी देते हुए पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी आर्या ने बताया कि गोद भराई का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दिनों में बेहतर पोषण की जरूरत के बारे में गर्भवती महिलाओं को अवगत कराना है. माता एवं गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसव के दौरान होने वाली संभावित कठिनाई में कमी लाने के लिए गर्भवती के साथ परिवार के लोगों को भी अच्छे पोषण पर ध्यान देना चाहिए. बेहतर पोषण एक स्वस्थ बच्चे के जन्म में सहायक होने के साथ गर्भवती महिलाओं में मातृ मृत्यु दर में कमी भी लाता है. गर्भ के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इस दौरान आहार में प्रोटीन, विटामिन के साथ वसा की भी मात्रा का होना जरूरी होता है. जैसे हरी साग-सब्जी, सतरंगी फल, दाल, सूखे मेवे एवं दूध के सेवन से आवश्यक पोषक तत्वों देना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर एवं माथे पर लाल टीका लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. वही आंगनबाड़ी केंद्र पर उत्सव पूर्वक गोद भराई का आयोजन हुआ. इस मौके पर मुखिया संतोष कुमार, मेहता, वार्ड सदस्य, समुदाय की महिलाएं, जीविका दीदी, आशा, धर्म गुरु एवं अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel