[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना

0
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना

– 14 मार्च को होगा बड़े पैमाने पर मामलों का निपटारा सुपौल. व्यवहार न्यायालय सुपौल में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शनिवार को न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से आयोजित किया गया. इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह ने कहा कि आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी पक्षकार कोर्ट से जुड़े सुलहनीय मामलों का त्वरित निपटारा चाहते हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लें. लोक अदालत में बैंक लोन से जुड़े चेक बाउंस मामले, बिजली से संबंधित विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, वैवाहिक (मेट्रिमोनियल) मामले तथा अन्य सुलहनीय विवादों के समाधान के लिए अलग-अलग बेंच गठित की जाएंगी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक 3300 से अधिक मामलों को चिह्नित किया गया है, जबकि बैंक लोन से संबंधित 13,660 मामलों में नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी समझौते से अपने मामलों का शीघ्र और सरल निपटारा करा सकते हैं. इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिलीप सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय शंकर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी भी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel