[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल सड़क हादसे में आशा की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क हादसे में आशा की मौत, परिजनों में कोहराम

0
सड़क हादसे में आशा की मौत, परिजनों में कोहराम

– धर्मपट्टी गैस ऑफिस के पास सुबह की है घटना राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत धर्मपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक आशा की मौत हो गई. यह घटना धर्मपट्टी गैस ऑफिस के पास सुबह करीब 8 बजे हुई, जब घर से कही पैदल जा रही आशा को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 13 निवासी 48 वर्षीया कंचन देवी के रूप में हुई. जानकारी अनुसार, वह सुबह अपने घर से पैदल कहीं जा रही थी, तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ निलेश प्रधान ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रभारी थानाध्यक्ष स्वीटी कुमारी ने बताया कि अज्ञात ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया कि कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel