[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL : सीएसपी संचालक लूटकांड में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

SUPAUL : सीएसपी संचालक लूटकांड में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

0
SUPAUL : सीएसपी संचालक लूटकांड में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

जदिया(सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट :

जदिया थाना पुलिस ने सीएसपी संचालक लूटकांड मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अप्राथमिकी अभियुक्त को छातापुर बाजार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड नंबर-01 निवासी विकास कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है. बताया जाता है कि मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर-04 निवासी सीएसपी संचालक लोकेश कुमार 20 सितंबर 2025 की रात जदिया बाजार स्थित अपना सीएसपी केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मानगंज वार्ड नंबर-02 के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा कर ओवरटेक करते हुए बाइक रुकवा दिया. इसके बाद अपराधियों ने मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया तथा उनके पास मौजूद करीब 30 हजार रुपये नगद और लैपटॉप लूट कर फरार हो गए थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले को लेकर पीड़ित सीएसपी संचालक के आवेदन पर जदिया थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 201/25 दर्ज कराया गया था. पुलिस लगातार मामले के उद्भेदन में जुटी हुई थी. इसी क्रम में पूर्व में भी इस कांड में संलिप्त कई अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है. वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और अप्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि कांड से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel