[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी, सज-धज कर तैयार हुआ शिवालय

महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी, सज-धज कर तैयार हुआ शिवालय

0
महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारी पूरी, सज-धज कर तैयार हुआ शिवालय

– छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय से निकाली जायेगी बारात छातापुर महाशिवरात्रि को लेकर मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र स्थित शिवालय सज धजकर तैयार है. वहीं शिवजी की बारात को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. बारात को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए युवाओं की टोली जोर शोर से जुटी हुई है. सोहटा के गिरधरपट्टी स्थित बाबा कौशिकीनाथ शिवालय, मुख्यालय बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर, हाईस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय, ब्लॉक कैंपस स्थित बाबा गरीबनाथ शिवालय में महाशिवरात्रि की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. अन्य सभी शिवालयों की भी साफ-सफाई व रंग-रोगन कर आकर्षक सजावट की गई है. हर तरफ भोलेनाथ व मांगलिक गीतों के शोर गूंजने लगे हैं. मुख्यालय बाजार में पूजा सामग्री, फल इत्यादि की खरीदारी को लेकर भीड़ जुटने से रौनक बनी हुई है. मुख्य बाजार स्थित छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय से बुधवार की देरशाम बारात निकलकर हाइस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय जायेगी. आयोजन कमेटी के सदस्य गुंजन भगत ने बताया कि इस बार बारात को और बेहतर व भव्य रूप से निकाला जायेगा. बारात के लिए जोगबनी से अघोड़ी टीम को लाया गया है. वहीं रथ के साथ शिवजी सहित अन्य देवताओं की मनमोहक झांकी भी रहेगी. गाजे बाजे के साथ निकलने वाली बारात में सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे. मांगलिक गीतों के साथ रश्म किया जायेगा पूरा श्रद्धालु अर्चना देवी ने बताया कि शिवजी की विवाह को लेकर मंगलवार शाम कुमरन तथा भजन कीर्तन व आरती होगा. विवाह के दिन बुधवार को शिवालय परिसर में महिलाओं द्वारा मांगलिक गीतों के साथ लावा भुजाई का रश्म पूरा किया जायेगा. बारात निकलने के बाद रात्रिकाल शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया जायेगा. इधर आयोजन को सफल बनाने में गुंजन भगत, शुभम भगत, प्रिंस राय, आर्यन भगत, उज्जवल कुमार उजाला उर्फ बिट्टन, शिवम शौर्य, बॉबी सहनी, रवि भगत, सत्यम सहनी, अक्षय भगत, प्रशांत राज, जीवन गायम, शिवम राज, संतोष कुमार भगत सहित मुख्यालय वासी जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel