[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

0
दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

– शोक में चार घंटे बंद रहा परसरमा बाजार सुपौल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 307 पर मल्हनी हाईस्कूल के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. दो मोटर साइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसरमा परसौनी पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी खंतर कामत के 35 वर्षीय पुत्र गगन कामत के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार गगन कामत बुधवार को अपने ही गांव के सतन कामत के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे. वह सदर थाना क्षेत्र के चकडुमारिया के समीप पुनर्वास गांव जा रहे थे. रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक एनएच 307 स्थित मल्हनी हाईस्कूल के पास पहुंची. सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटर साइकिल पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उठाकर नजदीक के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. निजी क्लिनिक में मौजूद डॉक्टरों ने गगन कामत की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने जल्दबाजी में उन्हें इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर ले गया. जहां गगन कामत ने दम तोड़ दिया. इधर दुर्घटना में घायल गगन के साथ बाइक पर सवार सतन कामत का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि सतन कामत गंभीर रूप से घायल थे, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक की पहचान मधेपुरा जिले के मधेपुरा नगर परिषद वार्ड नंबर 21 निवासी शिबू कामत के 25 वर्षीय पुत्र सावन कुमार के रूप में हुई है. सावन कुमार को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं. उनका इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सावन कुमार की हालत भी स्थिर है, हालांकि उनके चेहरे पर चोट के कई निशान है. परिजनों में मचा कोहराम दुर्घटना की खबर जैसे ही गगन कामत के घर पहुंची. पूरे परिवार में कोहराम मच गया. गगन अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे. उनके अचानक चले जाने से परिवार गहरे सदमे में है. पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं उनके मासूम बच्चे भोला कुमार (9 वर्ष), गोलू कुमार (6 वर्ष) और सात वर्ष की बेटी नैना कुमारी बार-बार अपने पिता के बारे में पूछकर माहौल को और भी गमगीन बना रहे थे. गगन के पिता खंतर कामत और उनकी मां भी बेटे की मौत से टूट गए हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सब्जी दुकान चलाकर करता था परिवार का भरण पोषण गगन कामत परसरमा चौक पर सब्जी और फल की दुकान चलाते थे. इसी दुकान से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. दुकान में उनके पिता भी उनका हाथ बंटाते थे. गगन की असामयिक मौत की खबर जैसे ही परसरमा चौक के व्यवसायियों को मिली, पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार को गगन की स्मृति में परसरमा बाजार की दुकानें करीब चार घंटे तक बंद रखी. सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मल्हनी के समीप दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर हुई थी. जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हुए हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel