[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल चौथे दिन दोनों पाॅलियों में 583 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

चौथे दिन दोनों पाॅलियों में 583 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
चौथे दिन दोनों पाॅलियों में 583 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

सुपौल. जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में मैट्रिक परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा के चौथे दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. दोनों पाली में कुल 583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 283 व द्वितीय पाली में 300 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर एक-एक परीक्षार्थी का जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था. जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी. निर्मली में 3170 में से 59 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा का चौथा दिन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ. अनुमंडल क्षेत्र में परीक्षा के लिए कुल पांच केंद्र बनाए गए थे, जिनमें उच्च विद्यालय निर्मली, कन्या मध्य विद्यालय निर्मली, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय निर्मली, मध्य विद्यालय निर्मली तथा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेलही मरौना शामिल हैं. परीक्षा दोनों पाॅलियों में सामाजिक विज्ञान विषय की आयोजित की गई. सभी पांचों परीक्षा केंद्रों पर कुल 3170 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा की निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए धीरज कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, तथा राजू रंजन कुमार, एसडीपीओ द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. प्रशासनिक सतर्कता, कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों ने भी संतोष व्यक्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel