[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल SUPAUL : शरीर में छिपाकर ला जा रहे 39.3 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, बाइक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

SUPAUL : शरीर में छिपाकर ला जा रहे 39.3 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, बाइक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

0
SUPAUL : शरीर में छिपाकर ला जा रहे 39.3 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, बाइक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

वीरपुर/सुपौल से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

रतनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर पंचायत भवन के समीप एनएच 131 पर 39.3 लीटर नेपाली देशी विदेशी शराब के साथ दो लोगों को मंगलवार की दोपहर पकड़ा है. इस दौरान एक बाइक भी जब्त किया गया है. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार और 28 वर्षीय ब्रजेश कुमार कुमार के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी दिवा गश्ती में थी इसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक से नेपाल शराब की तस्करी की जाने वाली है. सूचना प्राप्त होने के बाद गश्ती गाड़ी को अलर्ट किया गया. जैसे ही चिन्हित बाइक पुलिस को दिखी तो पुलिस को देखते ही बाइक सवार बाइक को तेज कर दिया जिसके बाद थोड़ी दूर जाने पर बाइक सवार दोनों व्यक्ति को बाइक सहित पकड़ा गया जिसके बाइक की डिक्की से नेपाली देशी शराब और उक्त दोनों व्यक्ति की तलाशी लिए जाने पर उसके शरीर से नेपाली विदेशी शराब बरामद की गई है. जब्त शराब, बाइक और व्यक्ति को थाना लाया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel