[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 37 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिला टूल किट

37 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिला टूल किट

0
37 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को मिला टूल किट

– जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन के सभा कक्ष में नियोजन सेवा का विस्तार सुपौल. बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन के सभा कक्ष में नियोजन सेवा का विस्तार योजना अंतर्गत टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक (नियोजन), कोशी प्रमंडल सहरसा, जिला नियोजन पदाधिकारी सुपौल एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुपौल के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, आईसीटीएसएम एवं वायरमैन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल 37 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल किट प्रदान किए गए. टूल किट मिलने से युवाओं में आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें अपने कौशल के आधार पर रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित किया. यह पहल युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं टूल किट, स्टडी किट, रोजगार मेला, रोजगार शिविर, सीआईसी (लैब एवं लाइब्रेरी) तथा मॉडल कैरियर सेंटर की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ उठा सकें. मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता, दीपक कुमार, गुड़िया रानी, भूषण कुमार ठाकुर, दुर्गानंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel