[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल 120 लीटर शराब व 42 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

120 लीटर शराब व 42 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

0
120 लीटर शराब व 42 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

– तीन तस्कर गिरफ्तार वीरपुर. सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं बटालियन के जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब और ब्राउन शुगर की खेप बरामद की है. इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों एवं बसमतिया पुलिस के साथ संयुक्त विशेष नाका दल का गठन किया गया. संयुक्त टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या 199/05 से लगभग 100 मीटर भारत की ओर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर गुप्त मार्ग से जाता हुआ दिखाई दिया. तत्परता दिखाते हुए सुरक्षा बलों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में पैक 42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सिंधुली (नेपाल) निवासी रविराम विश्वकर्मा के रूप में की गई है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद अभियुक्त एवं जब्त नशीले पदार्थ को बसमतिया पुलिस को सौंप दिया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई में नरपतपट्टी बीओपी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान 120 लीटर नेपाली शराब जब्त की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत जब्त शराब को सिमराही उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया. इसी क्रम में नियोर बीओपी के जवानों ने नाका ड्यूटी के दौरान 89.1 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के नियोर निवासी चंचल कुमार के रूप में हुई है. इस संयुक्त अभियान में एसएसबी के सहायक कमांडेंट जगत्तर सिंह, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुमार, सहायक उप निरीक्षक भारत भूषण व बिहार पुलिस के उप निरीक्षक अमित कुमार सहित अन्य जवानों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel