[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत

0
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत

– कलश यात्रा से घर लौट रहा था बालक त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के छातापुर सीमावर्ती इलाके में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड संख्या 05 निवासी रमेश मंडल के 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गौनहा पंचायत के बहेड़वा हाट के समीप आयोजित विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में अमित शामिल होकर घर जा रहा था. इसी दौरान हरिहरपट्टी चौक से छातापुर के लक्ष्मीपुर गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर एक ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने त्रिवेणीगंज थाना को जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel