[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान

बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान

0
बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान
सांकेतिक फोटो

Bihar News: बिहार में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेल मंत्रालय ने बड़ी घोषणा की है. राज्य को दो नई रेल लाइनों की सौगात मिलने जा रही है, जिनकी कुल लागत 700 करोड़ रुपये से अधिक होगी. इन परियोजनाओं पर सहमति उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच हुई बैठक के बाद बनी है.

शिव भक्तों के लिए बड़ा तोहफा

बिहार के सुल्तानगंज और झारखंड के देवघर के बीच 78.08 किमी लंबी नई रेल लाइन बनाई जाएगी. इस परियोजना पर करीब 290 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. यह रेल मार्ग सावन के महीने में सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा लेकर आएगा.अब श्रद्धालु सीधे ट्रेन से गंगा स्नान कर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जा सकेंगे, जिससे यात्रा का समय और कठिनाई दोनों कम होंगे. रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

पटना से औरंगाबाद की दूरी होगी कम

बिहार के बिहटा से औरंगाबाद के बीच एक नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 130 किमी होगी और इस पर 440.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस रेल परियोजना से पटना और औरंगाबाद के बीच यात्रा का समय सिर्फ डेढ़ से दो घंटे रह जाएगा. इस मार्ग पर कुल 14 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी फायदा होगा. यह रेल मार्ग औद्योगिक विकास को भी गति देगा, क्योंकि बिहटा औरंगाबाद क्षेत्र व्यापार और उद्योग के लिए महत्वपूर्ण है.

Also Read: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, 24 घंटे में जॉइनिंग का आदेश

बिहार को मिलेगा बेहतर रेल नेटवर्क

इन दोनों नई रेल परियोजनाओं से बिहार के यात्री रेल सुविधाओं में बड़ा सुधार देखेंगे. न सिर्फ श्रद्धालु, बल्कि आम जनता भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेगी. बिहार में तेजी से विकसित हो रहे रेलवे नेटवर्क से यात्रा आसान होगी, जिससे राज्य के आर्थिक और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. अब देखना होगा कि इन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य कब शुरू होता है और कब तक यात्रियों को इस नई सौगात का लाभ मिल पाता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Viral Video : शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, वरमाला छोड़ भागे दूल्हा-दुल्हन
Next article New Mom Diet Plan: मां बनने के बाद इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल,मिलेगा जबरदस्त फायदा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel