[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar SSC CGL 2022 में अब रिकार्ड पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने पदों की संख्या में की बढ़ोतरी, मार्च में होगी परीक्षा

SSC CGL 2022 में अब रिकार्ड पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने पदों की संख्या में की बढ़ोतरी, मार्च में होगी परीक्षा

0
SSC CGL 2022 में अब रिकार्ड पदों पर होगी भर्ती, आयोग ने पदों की संख्या में की बढ़ोतरी, मार्च में होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)- 2022 की भर्ती में पदों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 37,409 कर दी है. एसएससी ने पद को बढ़ा दिया है. एसएससी के इतिहास में पहले कभी सीजीएल में इतने अधिक पदों पर भर्ती नहीं हुई, आमतौर पर सीजीएल में आठ से नौ हजार पदों पर भर्ती होती थी. आयोग ने रिक्तियों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इसका अंतिम रिजल्ट किसी भी दिन जारी हो सकता है. टियर-1 परीक्षा दिसंबर में हो चुकी है. वहीं, टियर-2 परीक्षा मार्च में कराने की तैयारी है.

31 लाख युवाओं ने किया था आवेदन, मार्च में होगी टीयर-2 की परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल-22 भर्ती का विज्ञापन 17 सितंबर 2022 को जारी किया था. तब 35 विभागों में 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिये गये थे. इसके लिए देशभर से करीब 31 लाख युवाओं ने आवेदन किया था. इसकी टियर-1 परीक्षा एक से 13 दिसंबर तक करायी गयी. अब रिजल्ट जारी होने वाला है. इसी बीच पदों की संख्या बढ़कर 61 विभागों में 37,409 हो गयी है. यह पद ग्रुप बी और सी श्रेणी के हैं. इनमें 15982 पद अनारक्षित, 8719 ओबीसी, 5776 एससी, इडब्ल्यूएस 3937 और एसटी के 2997 पद हैं. इसमें सर्वाधिक 19676 पद डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट या सॉर्टिंग असिस्टेंट के हैं.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में टैक्स असिस्टेंट के 3140, रक्षा मंत्रालय के तहत मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 2752, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अधीन कार्यालयों में ऑडिटर के 2295 और अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंट के 1470 पदों पर भर्ती होगी. सीएजी के अधीन भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षक विभाग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर ग्रुप बी के 1260 पद हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के 1113 जबकि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 982 पद हैं.

Also Read: JEE Main में बिहार के सैकड़ों स्टूडेंट्स का रहा बेहतर रिजल्ट, पटना के आनंद को मिले 99.97 पर्सेंटाइल
अब टीयर-2 के बाद ही मिल जायेगा नियुक्ति पत्र

भर्ती जल्द पूरी करने के लिए एसएससी ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है. इसकी टियर-2 परीक्षा दो से सात मार्च तक करायी जायेगी. टियर-2 अंतिम परीक्षा है और इसी के आधार पर चयन हो जायेगा. पहले इस भर्ती के लिए टियर-1, टियर- 2 और टियर- 3 परीक्षा होती थी और फिर कौशल परीक्षण कराया जाता था. इस प्रक्रिया को पूरी करने में दो वर्ष या इससे अधिक समय लग जाता था, लेकिन अब वर्ष भर में युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel