[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 23 और 24 जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 23 और 24 जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

0
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 23 और 24 जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Special Train News: 24 जून को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने विशेष तैयारी की है. 23 और 24 जून को पाटलिपुत्र, पटना, दानापुर बख्तियारपुर, गया, झाझा और बक्सर रेलवे स्टेशन से 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे ने जारी किया अलर्ट

बताया जा रहा है कि दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेलवे ने संबंधित मंडलों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर भी विशेष निर्देश दिए हैं. अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया. इनके चलने से आम यात्रियों को भी राहत मिल सकेगी.

23 जून को चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • पाटलिपुत्र से 20:00 खुलकर अगले दिन 5:00 बजे सहरसा पहुंचने वाली ट्रेन
  • पटना से 20:50 खुलकर अगले दिन 3:00 बजे भभुआ पहुंचने वाली ट्रेन
  • पटना से 21:00 खुलकर अगले दिन 5:00 बजे बेतिया पहुंचने वाली ट्रेन
  • पाटलिपुत्र से 21:45 खुलकर अगले दिन 5:30 बजे पूर्णिया पहुंचने वाली ट्रेन
  • दानापुर से 22:00 खुलकर अगले दिन 6:00 बजे अररिया पहुंचने वाली ट्रेन
  • पटना से 23:00 खुलकर अगले दिन 3:00 बजे सीवान पहुंचने वाली ट्रेन

24 जून को चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • बख्तियारपुर से 7:00 खुलकर 9:00 बजे राजगीर पहुंचने वाली ट्रेन
  • किऊल से 12:30 खुलकर 16:30 बजे गया पहुंचने वाली ट्रेन
  • राजगीर से 13:00 खुलकर 15:00 बजे बख्तियारपुर पहुंचने वाली ट्रेन
  • नवादा से 13:00 खुलकर 16:45 बजे झाझा पहुंचने वाली ट्रेन
  • बक्सर से 13:30 खुलकर 16:30 बजे दानापुर पहुंचने वाली ट्रेन
  • झाझा से 17:00 खुलकर 21:00 बजे पटना पहुंचने वाली ट्रेन
  • गया से 17:30 खुलकर 21:30 बजे किऊल पहुंचने वाली ट्रेन

Also Read: तेज प्रताप के आवास पर चोरी, देर रात पहुंचे FIR करवाने, जानिए किस पर लगाया आरोप

Previous article कालीगंज चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोग घायल, पूर्णिया GMCH रेफर
Next article कटोरिया के स्कूल में किसने किया एलकेजी छात्र पर जानलेवा हमला? हॉस्टल जांच करने पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel