[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, सोनाक्षी लेंगी जहीर इक़बाल के साथ सात फेरे…

शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, सोनाक्षी लेंगी जहीर इक़बाल के साथ सात फेरे…

0
शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, सोनाक्षी लेंगी जहीर इक़बाल के साथ सात फेरे…
शत्रुघ्न सिन्हा के घर बजेगी शहनाई, सोनाक्षी लेंगी जहीर इक़बाल के साथ सात फेरे...

Sonakshi Sinha Wedding: संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में फरीदन की रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में जल्द बंधने जा रही हैं. बता दें कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली सोनाक्षी सिन्हा लंबे समय से अपने बॉयफ्रैंड जाहिर इक़बाल को डेट कर रही हैं.

इसी बीच खबर आई है कि दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ धूमधाम के साथ शादी रचाएंगी. फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात पहली बार सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी. इस पार्टी के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. हारने फिल्मी दुनिया के ये दोनों सितारों ने साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में काम भी किया था। सोनाक्षी और जहीर आए दिन एक साथ स्पॉट किए जाते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दोनों की शादी का जश्न शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां बास्टियन में मनाया जाएगा. ऐसा कहा जा रहा है कि शादी में सोनाक्षी के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इनकी शादी का कार्ड भी छप चुका है. शादी का कार्ड एक मैगजीन कवर की तरह प्रतीत हो रहा है. फिलहाल, इनकी शादी में कौन-कौन फिल्मी स्टार और राजनेता शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि 37 साल की सोनाक्षी सिन्हा और 35 साल के जहिर इकबाल दोनों की शादी की खबर से फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं है. हालांकि, इन दोनों की तरफ से फिलहाल शादी की खबरों की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, न ही दोनों के परिवार ने शादी से जुड़ी कोई खबर की जानकारी दी है.

कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहिर

बता दें कि जहीर इकबाल एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक आते हैं. उनके पिता इकबाल रतांसी एक जाने-माने ज्वेलर और बिजनेसमैन हैं. जहीर के फिल्मी करियर की बात करे तो वे साल 2019 में फिल्म ‘नोटबुक’ से अपना डेब्यू किया था. पहली बार सोनाक्षी ने जहीर के साथ फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया था.

हालांकि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी के दौरान हुई थी. जिसके बाद पहले दोनों एक दूसरे से दोस्ती किए और फिर इनदोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया. हालांकि इस कपल ने हमेशा अपने रिश्ते की प्राइवेसी को बरकरार रखा. लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी को बयां करती रही हैं.

Previous article जिओ सिनेमा पर गर्दा उड़ा रही हैं ये फिल्में और सीरीज, एक बार देखना शुरू करेंगे तो रुकने का नाम नहीं लेंगे
Next article Grahon Ki Mahadasha: जन्मकुंडली के अनुसार जानें बारह भाव के ग्रहों की महादशा का क्या होता है प्रभाव
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel