[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान युवक की गला रेतकर हत्या, चार हिरासत में

युवक की गला रेतकर हत्या, चार हिरासत में

0
युवक की गला रेतकर हत्या, चार हिरासत में
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. असांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर में शुक्रवार की रात्रि 33 वर्षीय महेश यादव की गला रेतकर अपराधियों ने हत्या कर दी. महेश के घर में शादी की तैयारी चल रही थी. शनिवार को महेश के भतीजी का तिलक था. आठ मई को शादी होनेवाली है. महेश के परिचित रंजन यादव ने बताया कि घर में शादी समारोह का तैयारी चल रही थी. ट्रॉली में गेंहू रखा हुआ था. शुक्रवार की देर रात्रि 12:30 बजे महेश बोला कि ट्रॉली में गेंहू है, जिसकी रखवाली करनी होगी. जिसको लेकर वह ट्रॉली में ही सो गया. रात मेें उसकी मां जब उधर गयी तो दिखा कि ट्रॉली से खून गिर रहा है और महेश का गला रेता हुआ है. मां ने घटना की सूचना घरवालों को दी. इसके बाद घरवाले इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इधर पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं. पुलिस इस घटना को विभिन्न बिंदुओं से जोड़ कर देख रही हैं. ताकि जल्द ही मामले का खुलासा हो सके. हालांकि पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है. छह भाइयों में पांचवे नंबर का था महेश- मृतक महेश छह भाईयों में पांचवें नंबर का था. महेश का स्थाई घर यूपी में है. इसके बड़े भाई रुदल यादव की शादी थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव में हुई है. शादी के बाद वह ससुराल में ही रहने लगा. वहीं महेश भी अपने बड़े भाई के साथ बचबेनिया में रह रहा था. 2008 में महेश यादव की शादी हुई थी. जिसके बाद वह सिंहपुर में जमीन खरीद कर मकान निर्माण कर रहने लगे थ. एक साल बाद किसी बात को लेकर महेश ने पत्नी को छोड़ दिया. उसके बाद से महेश यादव ने शादी नहीं की थी. उसके अन्य चार भाई अपने पैतृक निवास यूपी में रहते हैं. भतीजी की तिलक पूर्व उठी चाचा की अर्थी- मृतक महेश यादव के बड़े भाई रुदल यादव के पुत्री की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही थी. 25 अप्रैल को रूदल यादव की पुत्री का तिलक समारोह था. शादी आठ मई को थी. एफएसएल की टीम ने लिया सैंपल- थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मामले की गहनता से जांच के लिए एफएसएल टीम को बुला लिया. जहां तीन सदस्यीय टीम शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. एफएसएल की टीम मिट्टी, फिंगर प्रिंट्स, खून,कपड़ा सहित कई अहम सुराग एकत्रित कर जांच के लिए लेकर चली गयी. बोले थानाध्यक्ष- मामले की जांच की जा रही है. अबतक परिजन आवेदन नहीं दिए हैं. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. संतोष कुमार, थानाध्यक्ष, असांव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel