[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान siwan news. युवा उत्सव का हुआ आगाज, कल तक चलेगा

siwan news. युवा उत्सव का हुआ आगाज, कल तक चलेगा

0
siwan news. युवा उत्सव का हुआ आगाज, कल तक चलेगा

सीवान . तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का गुरुवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने टाउन हॉल में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. यह उत्सव यहां 28 सितंबर तक चलेगा. सर्वप्रथम डीएम एवं आगंतुक जिला स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत पौधा एवं सीवान की चित्रण शैली से युक्त अंग वस्त्र से किया गया. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, ने बताया कि जिले का ऐतिहासिक चित्रण शैली विलुप्त होता जा रहा है. इसको बचाने एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास प्रारंभ किया गया है. अपने उद्घाटन भाषण में डीएम ने कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने एवं भविष्य के लिए संजोकर रखने हेतु हर स्तर पर गंभीर प्रयास कर रही है. इसी प्रयास के तहत प्रत्येक साल जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पूरे राज्य में किया जाता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के नैसर्गिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को इन कार्यक्रमों के जरिए आगे आने का मौका मिले. उन्होंने बताया कि बिहार संग्रहालय, एवं अन्य म्यूजियम के जरिए सरकार सांस्कृतिक विरासत को संभालकर कर रख रही है, ताकि वर्तमान पीढ़ी से लेकर आने वाली पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके. हाल में हुए शिक्षक बहाली में जिला के विद्यालयों में लगभग 200 से अधिक संगीत शिक्षकों की बहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभाशाली शिक्षकगण हैं. उनके जरिए सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विविध कला एवं संगीत में प्रवीण बनाने का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हाल में ही कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा जिले में टेराकोटा पेंटिंग को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था. डीएम ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि वे विजेता बनकर राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करें. इसी क्रम में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम्रपाली भवन जल्द ही जिला में प्रारंभ हो जाएगा. जहां विविध कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कला संस्कृति से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वे भी कला के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करने की दिशा में प्रयास करें. उद्घाटन कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त,विशेष कार्य पदाधिकारी , जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागी स्कूली बच्चें एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel