[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

0
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. शुक्रवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवापली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपलापुर निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है. सुमित एक शादी समारोह से लौट रहे थे.तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में लेकर चले गए. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की, लेकिन बाद में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार सुबह करीब 8 बजे पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन आम है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. इधर सुमित की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. सुमित कुमार युवा थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस घटना से पूरे गोपलापुर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel