[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत

0
युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, गुठनी. मैरवा मुख्य मार्ग पर करदासपुर के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के करदासपुर निवासी दयानंद यादव (39) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दयानंद यादव एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. बस से उतरने के बाद वे सड़क पार कर रहे थे, तभी गुठनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी. चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि घायल को घटना के बाद खून से लतपथ गंभीर हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. नाराज ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई थी पुलिस- गुठनी मैरवा मुख्य सड़क पर करदासपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई. उसके मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उनका आरोप था कि ड्राइवर की लापरवाही से यह घटना हुई है. वहीं घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. उन्होंने दोषी ड्राइवर पर एफआइआर दर्ज करने की मांग किया. थानाध्यक्ष का कहना था कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. इसमें संलिप्त दोषी ड्राइवर की पहचान करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिजनों की दहाड़ से माहौल हुआ गमगीन- युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. उसके परिवार में उसकी पत्नी कमलावती देवी, माता दुर्गा देवी, दो बेटे अनूप व अंगद और बेटी अन्नू कुमारी शामिल है. परिजनों को संभालने के लिए आसपास के लोग जुटे हुए थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel