[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, डीएम समेत कई लोगों ने किया पौधारोपण

सीवान में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, डीएम समेत कई लोगों ने किया पौधारोपण

0
सीवान में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, डीएम समेत कई लोगों ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली रैली

सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
World Environment Day Siwan: विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर सीवान जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. सीवान जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया. “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम” अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए. इस दौरान सीवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने भी जिलेवासियों से पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करने की अपील की.

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में युवाओं ने दिखाई भागीदारी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट, सीवान द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ धरती के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. संस्था के सदस्यों ने मुक्ति धाम, DAV मोड़, पंचमंदिरा और दाहा नदी घाट सहित कई स्थानों पर पौधे लगाए. कार्यक्रम में सूरज सिवान, अनमोल कुमार, राज समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए.

नीम, पीपल, आम और अशोक के पौधे लगाए गए

अभियान के दौरान पर्यावरण के लिए उपयोगी नीम, पीपल, आम और अशोक जैसे छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया. संस्था के सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भी संकल्प लिया. लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील की गई.

‘माँ के सम्मान और धरती के ऋण’ का संदेश

संस्था के सदस्य अनमोल कुमार ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान माताओं के सम्मान का प्रतीक है, जबकि “एक पेड़ धरती के नाम” धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन गया है.

सीवान में डीएम की अगुवाई में निकला जागरूकता मार्च

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के नेतृत्व में समाहरणालय से पैदल मार्च निकाला गया, जो भीएम हाई स्कूल परिसर तक पहुंचा. इसके बाद वहां पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगाए पौधे

पौधारोपण कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए और लोगों को हरित भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया.

सीवान डीएम बोले- हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बदलते पर्यावरण और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री के एक लाख पौधारोपण अभियान का भी मिला संदेश

डीएम ने बताया कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. पटना में एक लाख पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसका उद्देश्य हरित बिहार और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है. विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है. सीवान में हुए पौधारोपण अभियान ने लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया.

Also Read: सीवान में NH-331 पर भीषण हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की हालत नाजुक

Previous article ‘अपनी मर्जी से लड़की से लड़का बना, ये मेरी जिंदगी है…’, जेंडर चेंज करने के बाद शादी पर खुलकर बोले राहुल और नयनश्री
Next article जमुई में 55 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel