[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान श्रमिकों को किया गया जागरूक

श्रमिकों को किया गया जागरूक

0
श्रमिकों को किया गया जागरूक
सांकेतिक तस्वीर

भगवानपुर हाट. श्रम संसाधन विभाग द्वारा बुधवार को भगवानपुर हाट प्रखंड परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रमिकों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया. बिंदु भारती कला संगम की टीम ने टीम लीडर निशु रॉय के नेतृत्व में मलमलिया चौक, खैरवां बाजार एवं प्रखंड परिसर में जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया. कलाकारों ने नाटक और संगीत के माध्यम से श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र मजदूरों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के प्रभावी साधन हैं. उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि कोई भी श्रमिक योजनाओं से वंचित न रह जाए.वहीं, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि राजमिस्त्री, बढ़ई, लोहार, पेंटर, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, मनरेगा मजदूर, सड़क निर्माण श्रमिक आदि कुल 16 प्रकार के कुशल मजदूरों का श्रम कार्ड बनवाया जा रहा है. 18 से 60 वर्ष के श्रमिक पंचायत भवन स्थित आरटीपीएस काउंटर, साइबर कैफे या सीएससी केंद्र पर निर्धारित शुल्क देकर पंजीकरण करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड धारकों को बेटी की शादी पर 50 हजार रुपये, भवन मरम्मत के लिए 20 हजार, मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से पास करने पर 10 से 25 हजार रुपये तक की सहायता मिलती है. इसके अलावा स्वाभाविक मृत्यु पर दो लाख व दुर्घटना में मृत्यु पर चार लाख रुपये की सहायता राशि श्रमिकों के आश्रितों को दी जाती है.इसके साथ ही कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel