[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान siwan news. अप्रैल से एमएसपी पर होगी गेहूं की खरीद

siwan news. अप्रैल से एमएसपी पर होगी गेहूं की खरीद

0
siwan news. अप्रैल से एमएसपी पर होगी गेहूं की खरीद
सांकेतिक तस्वीर

सीवान . केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में अप्रैल माह से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी. इसके लिए पैक्सों और व्यापार मंडलों के क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों का ऑनलाइन निबंधन शुरू हो गया है. कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित किसान इ-सहकारी पोर्टल के किसान कॉर्नर पर जाकर गेहूं खरीद के लिए आवेदन प्रपत्र लिंक का चयन कर अपना निबंधन करा सकते हैं. पहले से इ-सहकारी पोर्टल पर निबंधित किसानों को इस वर्ष गेहूं की बिक्री के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. वहीं, यदि किसी किसान को भूमि वितरण व नामित सदस्य से संबंधित जानकारी में संशोधन करना हो, तो वे पोर्टल के माध्यम से इनमें संसोधन कर सकते हैं. जिले में अब तक 829 किसान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री के लिए अपना आवेदन किया है.

48 घंटे में कर दिया जायेगा भुगतान

इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढोतरी की गयी है. सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 से बढाकर 2585 रूपये प्रति क्विंटल कर दी गयी है. किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद के 48 घंटे के अंदर उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान कर दिया जायेगा. किसान अपनी सुविधा के अनुसार पंचायत स्तर पर स्थित पैक्स या प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के क्रय केंद्र पर अपने गेहूं की बिक्री कर सकते हैं. लेकिन, अभी तक खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जिले में एमएसपी पर किसानों से की जाने वाली गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया गया है. कृषि एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से गेहूं की क्रॉप कटिंग किये जाने के बाद उसके उत्पादन का अनुमानित आंकडा पेश किया जायेगा, जिसके आधार पर ही विभाग की ओर से एमएसपी पर गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया जायेगा. इसको लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी समितियों के माध्यम से एमएसपी पर किसानों से किये जाने वाले गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि जिले में अप्रैल माह से एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू होगी. इसके लिए पोर्टल चालू कर दिए गए हैं. किसान गेहूं की बिक्री के लिए ई-सहकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपना निबंधन करा सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel