गुठनी. थाना क्षेत्र के मैरिटार गांव के रामवि व बेलौर गांव में दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की दोपहर अचानक गेहूं की खेत में आग लग गई. जिसमें करीब तीन बीघा से अधिक गेहूं के फसल सहित खलिहान में रखे लगभग 500 बोझा गेहूं का बाेझा जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की माने तो आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया. लोगों ने खेतों से धुआं निकलता देख शोर मचाया. जिसके बाद आसपास गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके पास जाना संभव नहीं था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 की टीम, सीओ डॉ. विकास कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया. ग्रामीणों ने बताया कि जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक दर्जन से अधिक किसानों को भारी नुकसान हो गया था. उनमें मैरीटार गांव निवासी मुन्नी लाल राम व बेलौर गांव निवासी रजनीश कुमार सिंह, उमर अंसारी समेत अन्य किसान शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था. पीड़ितों ने सीओ, बीडीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का अपील किया. ग्रामीणों का कहना था की मामले की जांच कर जल्द मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करे.