[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में उमस भरी गर्मी से बढ़े चर्म रोग के मरीज, बच्चों में सबसे ज्यादा असर, डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाह

सीवान में उमस भरी गर्मी से बढ़े चर्म रोग के मरीज, बच्चों में सबसे ज्यादा असर, डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाह

0
सीवान में उमस भरी गर्मी से बढ़े चर्म रोग के मरीज, बच्चों में सबसे ज्यादा असर, डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाह
सांकेतिक तस्वीर

Viral Fever News: तापमान में कमी आने के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है. जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों चर्म रोग (स्किन डिजीज) से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले अधिकांश मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सबसे अधिक प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं.

चिकित्सकों के अनुसार स्कूल से लौटते समय तेज धूप, पसीना और उमस के कारण बच्चों में त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से फैल रहा है. शरीर पर चकत्ते, फुंसियां, लाल दाने, खुजली और जलन जैसी शिकायतें आम हो गई हैं.

हर 10 में से 4 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित

डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक 10 मरीजों में से लगभग 4 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित मिल रहे हैं. इनमें 10 वर्ष तक के बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. लगातार पसीना आने और त्वचा की साफ-सफाई में कमी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है.

Image 118
सांकेतिक तस्वीर

वायरल फीवर और पेट संक्रमण के मामले भी बढ़े

चर्म रोग के साथ-साथ वायरल फीवर और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. डायरिया, उल्टी-दस्त, गैस, एसिडिटी, सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

चिकित्सकों का मानना है कि तेज धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे अधिक पड़ रहा है.

Image 116
सांकेतिक तस्वीर

डॉ. संजय गिरी ने दी ये जरूरी सलाह

चिकित्सक डॉ. संजय गिरी के अनुसार मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं.

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि

  • अधिक धूप में बाहर निकलने से बचें.
  • बच्चों को स्कूल से लौटते ही स्नान कराएं.
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें.
  • खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें.
  • पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं.
  • मौसम के अनुरूप कपड़े पहनें और शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.

प्रमुख बिंदु

  • सीवान में उमस भरी गर्मी से बढ़े चर्म रोग के मरीज.
  • सबसे अधिक प्रभावित हो रहे 10 वर्ष तक के बच्चे.
  • हर 10 में से 4 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित.
  • वायरल फीवर, डायरिया और पेट संक्रमण के मामले भी बढ़े.
  • डॉक्टरों ने धूप से बचने, साफ-सफाई रखने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी.

Also Read: सीवान में अब QR Code से मिलेगी खाद, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, बस इतने दिनों का मिलेगा समय

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel