[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान जीबी नगर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जीबी नगर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

0
जीबी नगर थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव निवासी आनंद पासवान 25 जनवरी की शाम से लापता है. इससे नाराज लोगों ने शनिवार को काफी संख्या में स्थानीय थाना में पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया. लापता आनंद का नौतन गांव के बंसवारी से पूर्व में कपड़ा बरामद होने के बाद से हत्या की आशंका जतायी जा रही है. हंगामा की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, सराय, पचरुखी व मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करने में जुट गए. एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस प्राथमिकी कर सभी बिंदुओं पर कार्य कर रही है तथा फरार नामजद आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर छापेमारी जारी है. जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस कांड को सुलझा लेगी. बता दें कि 25 जनवरी को गौर बुजुर्ग गांव निवासी आनंद पासवान एक हलवाई के साथ थाना में आकर गणतंत्र दिवस के लिए मिठाई बनवाया. इसके बाद हलवाई को गौर कत्थक गांव में पहुंचाने गया. हलवाई को घर पहुंचा कर वह लपाता हो गया. आनंद पासवान के परिजनों ने काफी खोज बीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाना में गौर बुजुर्ग गांव निवासी बहारान मांझी के पुत्र रंजीत मांझी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने भाई आनंद पासवान की अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गौर बुजुर्ग गांव के अरुण कुमार, युगल बीन, लाल बहादुर बीन, नौतन गांव निवासी टीमल मियां, ओमप्रकाश एवं उसके जीजा बाहरन बीन तथा अन्य तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया है. 15 दिन पहले मिली थी धमकी लापता आनंद के भाई ने बताया कि आरोपियों के साथ 15 दिन पहले उसका विवाद हुआ था. जिसको लेकर उक्त लोगों ने मेरे भाई को जान से मारने एवं उठा लेने की धमकी दिया था. मुझे डर है कि उन लोगों द्वारा मेरे भाई के साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया है. वही पुलिस इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर खोज बीन कर रही है. जिसमे स्वानदस्ता टीम को भी बुलाई गई थी और खोज बीन में कई थाना की पुलिस थी .जहां नवतन गांव की बासवारी से लापता युवक का कपड़ा को पुलिस बरामद की हैं. बोले थानाध्यक्ष आनंद पासवान की तलाश पुलिस कर रही है. सभी नामजद अभियुक्त घर छोड़ कर फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. मिहिर कुमार,थानाध्यक्ष, जीबी नगर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel