[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

0
ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
सांकेतिक तस्वीर

मैरवा (सीवान). मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला आइटीआइ काॅलेज के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बेतिया के दो मजदूरों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के खैराटोला गांव निवासी 21 वर्षीय नीरज चौधरी तथा 23 वर्षीय साहिल चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मैरवा में रहकर मजदूरी करते थे. सोमवार की सुबह दोनों शौच के बाद ट्रैक के बीच इयर फोन लगाकर मैरवा रेलवे ढाले की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही अरुणाचल ऐसी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. शव के ट्रैक पर रहने के कारण आधा घंटा तक परिचालन बाधित रहा. स्थानीय पुलिस और जीआरपी के सहयोग से शव को हटाया गया. ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो से शराब लूट प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जम सिकड़ी गांव में ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो से शराब लूट लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है .बताया जाता है कि सोमवार की सुबह एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो यूपी से शराब की खेप लेकर आ रही थी. जहां शराब की सूचना पर पुलिस स्कॉर्पियो का पीछा की थी. जहां स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पानी में चली गई और तस्कर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने शराब से भरी स्कॉर्पियो से सारा शराब लूट लिया .इसके बाद किसी ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस मात्र दो कार्टून ही शराब बरामद कर सकी है. वहीं पुलिस वायरल वीडियो के मुताबिक शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel