[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान लू के गर्म थपेड़ों ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

लू के गर्म थपेड़ों ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

0
लू के गर्म थपेड़ों ने बढ़ायी लोगों की परेशानी
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. अप्रैल माह के शुरू से ही तीखी धूप और तेज गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है. शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं 13 किमी/घंटा की गति से गर्म पछुआ हवा चली. मौसम के जानकारों का मानना है कि गर्मी के शुरुआत में ही 40 डिग्री से अधिक तापमान होना मानव ,पशु पक्षी व पेड़ पौधों के लिए हानिकारक होता है. इस समय बेहद सावधानी बरतनी जरूरी है. थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. खासकर बचे और बुजुर्ग को विशेष परहेज की जरूरत है. गर्म हवा के थपेड़े ने जेठ की दुपहरी का एहसास करा दिया है. दिन के 10 बजने के बाद ही गर्म हवा व तीखी धूप रफ्तार पकड़ ले रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान है. दिन और महीने बढ़ने के साथ ही गर्मी और विकराल होती चली जाएगी.ऐसे में लोगों को सेहत के प्रति सतर्कता जरूरी है. गर्मी से 10 दिनों तक नही मिलेगी राहत मौसम विभाग की मानें तो इस बार गर्मी पिछली रिकार्ड तोड़ने वाली है. इस साल तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है. मौसम के जानकार डा. मनोज कुमार गिरी ने बताया कि आगामी दस दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 42 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.प्री-मानसून के बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं प्रत्येक दिन तेज गर्म हवा चलेगी. भीषण गर्मी से स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित भीषण गर्मी का सीधा असर लोगों के शरीर पर पड़ रहा है. गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है. मौसम में बदलाव के साथ ही उल्टी-दस्त,वायरल बुखार व पेट दर्द की बीमारी ने दस्तक दे दी है. गर्मी से उल्टी-दस्त, पेट दर्द के साथ ही डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं. गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है. गर्मी के कारण उल्टी दस्त, बुखार, पेट में दर्द, सांस की बीमारी आदि रोग बच्चों में हो रहे हैं. ज्यादातर बच्चे उल्टी दस्त के अलावा वायरल फीवर से भी परेशान हो रहे हैं.रोजाना 8-10 बच्चे सरकारी अस्पताल में गर्मी से होने वाली बीमारी से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीज उपचार करा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel