[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान महादेवा में नाला निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्लैब ठीक से लगाने का दिया निर्देश

महादेवा में नाला निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्लैब ठीक से लगाने का दिया निर्देश

0
महादेवा में नाला निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्लैब ठीक से लगाने का दिया निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. शहर के महादेवा स्थित वीएम उच्च विद्यालय के समीप नाले की स्थिति का जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नालों की सफाई तो करायी गयी है, लेकिन कई स्थानों पर स्लैब को सही तरीके से वापस नहीं रखा गया है.कुछ जगहों पर स्लैब पूरी तरह गायब थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. निरीक्षण के समय डीएम ने स्पष्ट कहा कि नाला निर्माण और रखरखाव पर सरकारी राजस्व खर्च होता है. इसलिए कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सफाई के बाद स्लैब को व्यवस्थित तरीके से लगाना संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी है. अगर स्लैब खुले छोड़ दिए जायेंगे तो इससे हादसा हो सकता है और सरकार की छवि भी खराब होती है. डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि जहां-जहां स्लैब नहीं लगाए गए हैं, वहां तत्काल उन्हें ठीक कराया जाए. साथ ही नालों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके.उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में सफाई कार्य की निगरानी सही तरीके से की जाए और काम पूरा होने के बाद स्थल का भौतिक सत्यापन किया जाए. निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गयी. उन्होंने कहा है कि शहर में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel