[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान टेलीकॉम इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

टेलीकॉम इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत

0
टेलीकॉम इंजीनियर की सड़क दुर्घटना में मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान बड़हरिया मुख्य मार्ग पर बरहनी गांव के समीप मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बैगनी निवासी रविन्द्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक के रूप में की गई. वे सीवान में जिओ टेलीकॉम कंपनी के पार्टनर एनआईपीएल में बतौर इंफ्रा इंजीनियर कार्यरत थे घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि अमित प्रतिदिन की तरह अपने काम पर निकले थे. काम के सिलसिले में वे गोपालगंज के बरौली गए हुए थे. वहां काम समाप्त करने के बाद वे बाइक से देर शाम सीवान लौट रहे थे. इसी दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे और गंभीररूप से घायल हो गए. इसी बीच सड़क से गुजर रही मुफ्फसिल थाना की गश्ती टीम की नजर सड़क किनारे गिरे युवक पर पड़ी. पुलिसकर्मियों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया. सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जहां अगले दिन बुधवार को मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल का जांच की. जिसके बाद बरहनी बाजार पर लगे सीसीटीवी का भी फुटेज खंगाला. इधर इस घटना के बाद ग्रामीण मुख्य मार्ग पर ब्रेकर की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वाहन चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं. जिससे बाजार पर आने वाले लोग कभी भी वाहनों की चपेट में आ जाएंगे. बोले थानाध्यक्ष देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी, वाहन व चालक की पहचान करने के लिए अनुसंधान चल रहा हैं. जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उपेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुफस्सिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel