[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

0
युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

सीवान से अमरनाथ शर्मा

सीवान. सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के चांद चुनरिया गांव में नेवता करने गये एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान सीवान जिले के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र के पड़ौली चनुआ गांव निवासी धनंजय राय के रूप में हुई है, जो मनोज राय का पुत्र था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि धनंजय राय अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से एक संबंधी के यहां नेवता करने के लिए मशरख थाना क्षेत्र के चांद चुनरिया गांव गया था. बताया जाता है कि गांव पहुंचने से पहले तीनों साथियों ने रास्ते में रुककर ताड़ी पी थी. इसके बाद वे लोग नेवता करने चांद चुनरिया गांव पहुंचे.

साथियों के साथ पी थी ताड़ी :

परिजनों के अनुसार गांव पहुंचने के कुछ देर बाद ही धनंजय की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह कुर्सी से गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को लेकर लकड़ीनबीगंज थाना पहुंचे. परिजनों ने युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की. परिजनों का आरोप है कि द्वार पूजा से पहले साजिश के तहत धनंजय की हत्या की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel