[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पासपोर्ट के सत्यापन में देरी पर आत्महत्या का प्रयास

पासपोर्ट के सत्यापन में देरी पर आत्महत्या का प्रयास

0
पासपोर्ट के सत्यापन में देरी पर आत्महत्या का प्रयास
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. नौतन थाना क्षेत्र के गालीमपुर गांव के 14 साल के किशोर ने ओमान में फंसे पिता के पासपोर्ट का वेरीफिकेशन थाने द्वारा नहीं किए जाने पर गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया.संयोग था कि परिवार के लोगों ने समय रहते उसे फंदे से लटकता देख लिया तथा उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. किशोर प्रियम पांडे है जो नौतन थाने के गालीमपुर निवासी राजू पांडे का पुत्र है.प्रियम पांडे की मां ने बताया कि उसके पति ओमान में काम करते है. वहां पर उन्होंने पासपोर्ट रिनिवल के लिए आवेदन किया है.ओमान से यहां के नौतन थाने से क्लियरेंस मांगा गया गया ताकि उनका पासपोर्ट रिनिवल हो सके.उन्होंने बताया कि प्रियम पांडे चार दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है.आज भी थाने द्वारा वेरिफिकेशन नहीं किया गया.उसके बाद राजू पांडे का फोन आया कि वह वापस आ रहा है.महिला ने बताया कि परिवार की हालत ठीक नहीं है.कुछ दिन पहले ही राजू पांडे की पिता की मौत कैंसर से हुई है..उसने बताया कि जब पिता ने वापस आने के बात कही तो प्रियम सोच में पड़ गया कि अब परिवार कैसे चलेगा.पहले से काफी कर्ज भी हो गया है.इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया.थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि राजू पांडे पर केस होने के कारण वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है.पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने कहा कि 15 दिनों के अंदर वेरिफिकेशन का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाता है.अगर मुकदमा है तो उसे रिपोर्ट में पुलिस द्वारा लिखा जाएगा.उन्होंने कहा कि राजू पांडे के परिवार को जितनी मदद हो सकेगी की जाएगी.उन्होंने कहा के मैं इस मामले के अपने स्तर से जांच कर रहा हूं.ऐसा तो नहीं कि पुलिस पर अनावश्यक परिवार वालों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel