[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में बदला मौसम का मिजाज, महाराजगंज में हल्की बारिश, बड़हरिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

सीवान में बदला मौसम का मिजाज, महाराजगंज में हल्की बारिश, बड़हरिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

0
सीवान में बदला मौसम का मिजाज, महाराजगंज में हल्की बारिश, बड़हरिया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
सीवान में बादलों का घेरा

सीवान से अरविंद सिंह की रिपोर्ट
Siwan Weather Update:
सीवान जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में हल्की बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. वहीं जिले के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़हरिया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो से तीन घंटे के दौरान तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है.

सीवान में बदला मौसम का मिजाज

शुक्रवार सुबह से सीवान जिले में मौसम सुहावना हो गया है. महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में हल्की बारिश हुई है, जबकि जिले के कई हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं. हालांकि सभी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है.

बड़हरिया के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है?

आईएमडी के अनुसार बड़हरिया प्रखंड में मौसम तेजी से बदल सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

इन जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने सीवान के अलावा अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी सहित 18 जिलों के विभिन्न प्रखंडों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में भी अगले 2 से 3 घंटे के दौरान तेज हवा, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

लोगों के लिए क्या है सलाह?

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों से मौसम सामान्य होने तक खेतों में काम नहीं करने और वाहन चालकों से सावधानी बरतने को कहा गया है. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यदि मौसम में और बदलाव होता है तो नई नाउकास्ट चेतावनी जारी की जा सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें.

Also Read: सीवान में जमीन के टुकड़े के लिए भिड़े दो भाई, एक का सिर फूटा, दूसरे का हाथ टूटा

Previous article पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक
Next article रॉड से पिटाई, छोड़ते थे खूंखार कुत्ते, पेचकस-बल्लम से दागा शरीर… मुजफ्फरनगर फैक्ट्री के बंधुआ मजदूरों की खौफनाक कहानी; मिली आजादी
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel