[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में अगले 48 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

सीवान में अगले 48 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

0
सीवान में अगले 48 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश
सांकेतिक तस्वीर (Ai जेनरेटेड)

Siwan Weather Update: बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है. जून का महीना खत्म होने को है लेकिन पूरे बिहार में मानसून का असर अब भी देखने को नहीं मिल रहा है, हालांकि सीवान सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी तो हुई लेकिन इसके बाद भी उमस बनी हुई है. इसी बीच राहत की खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. सीवान में अगले 48 घंटे में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

सीवान में कब मिलेगी गर्मी से राहत

बता दें कि, सीवान में अगले दो दिनों तक जिले में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.लेकिन अगले दो दिनों बाद मानसून के सक्रिय होने की संभावना है. इसके बाद ही तापमान और उमस से राहत मिलने के आसार हैं. शुक्रवार को सुबह तेज पुरवा हवा और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई. पूरे दिन लोग गर्मी और चिपचिपाहट से परेशान रहे.

Siwan mein kab aayega Monsoon: कब सक्रिय होगा मानसून?

इस्लामियां पीजी कॉलेज, सीवान के डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. हवा में 45 से 65 प्रतिशत तक नमी रहने के कारण उमस महसूस हो रही है. दिन में हवा की रफ्तार भी कम बनी हुई है. उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है. मानसून के सक्रिय होने के बाद ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Siwan Weather: आज कैसा रहेगा सीवान का मौसम

आज यानी शनिवार को भी सीवान का मौसम गर्म है. तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री तक जाने की संभावना है. गर्मी अधिक रहेगी इसके कारण मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. हालांकि शाम या रात के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. जबकि मानसून की गतिविधि सोमवार से शुरू हो सकती है.

शुक्रवार को कैसा रहा मौसम?

सीवान में शुक्रवार की सुबह तेज पुरवा हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. अचानक आसमान में बादल छा गए और कुछ देर तक बारिश की फुहारें पड़ीं. हालांकि यह बूंदाबांदी ज्यादा देर तक नहीं चली. बाद में बादल छंटते ही तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ गई. पूरे दिन तेज गर्मी और चिपचिपाहट के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. शाम को सूर्यास्त के बाद ही मौसम में कुछ राहत महसूस हुई.

Siwan News: तापमान और आर्द्रता ने बढ़ाई परेशानी

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली. आर्द्रता 51 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को लगभग 48 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हुआ. तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के बावजूद उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं.

एक क्लिक में पढ़ें सीवान की खबरें

उमस से क्यों बढ़ रहे हैं बीमार मरीज?

लगातार उमस भरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है. सदर अस्पताल में सर्द-गर्म, बुखार, डायरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. मौसम में लगातार बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं.

चिकित्सकों ने क्या सलाह दी?

चिकित्सक डॉ. संजय गिरी ने लोगों को गर्मी और उमस के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और हल्का भोजन करें. मौसम विभाग और मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो जिले में अच्छी बारिश के साथ उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: siwan weather: 27 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम 

Previous article जहानाबाद नगर परिषद में अवैध बहाली का बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच और कार्रवाई शुरू
Next article नवादा में परिवार नियोजन अभियान की आज से शुरुआत, 10 जुलाई तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel