[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में मलेरिया विभाग ही हुआ जलजमाव का शिकार, रेड क्रॉस परिसर में सड़ रहा गंदा पानी

सीवान में मलेरिया विभाग ही हुआ जलजमाव का शिकार, रेड क्रॉस परिसर में सड़ रहा गंदा पानी

0
सीवान में मलेरिया विभाग ही हुआ जलजमाव का शिकार, रेड क्रॉस परिसर में सड़ रहा गंदा पानी
मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा नाले का गंदा पानी

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan waterlogging News:
सीवान शहर में जलजमाव और मच्छर जनित रोगों पर कार्रवाई करने वाला जिला मलेरिया विभाग इन दिनों खुद जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. रेड क्रॉस बिल्डिंग परिसर में नगर परिषद की मुख्य नाली का गंदा पानी लगातार ओवरफ्लो होकर जमा हो रहा है, जिससे पूरा परिसर दुर्गंधयुक्त जलजमाव की चपेट में आ गया है.

नगर परिषद से हस्तक्षेप की मांग

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल को खुद नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ी है. डीएमओ ने कहा है कि रेड क्रॉस भवन और जिला मलेरिया कार्यालय परिसर में दूषित पानी के जमाव से जन-स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. यह परिसर सदर अस्पताल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और आम नागरिक पहुंचते हैं.

जलजमाव से हो सकती है कई बीमारियां

ऐसे में वर्षा ऋतु के दौरान जलजमाव की स्थिति किसी भी समय बड़े स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है. पत्र में चेतावनी दी गई है कि रुके हुए गंदे पानी में मलेरिया फैलाने वाले एनोफिलीज और फाइलेरिया फैलाने वाले क्यूलेक्स मच्छरों के पनपने की प्रबल संभावना है. इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया है.

नगर परिषद से की मांग

वहीं दूषित जल के कारण पूरे परिसर में फैल रही दुर्गंध कई संक्रामक और जलजनित रोगों को भी आमंत्रण दे रही है. डीएमओ ने यह भी उल्लेख किया है कि जलजमाव के कारण गंभीर मरीजों, दिव्यांगों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भवन में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने नगर परिषद से नाली की तत्काल उड़ाही, मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था और एंटी-लार्वा रसायनों और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की है.

जलजमाव के खिलाफ अभियान चलाने वाला विभाग ही हुआ जलजमाव का शिकार

विडंबना यह है कि जो विभाग शहर में जलजमाव और मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाता है, वही विभाग आज खुद जलजमाव का शिकार बन गया है.अब देखना यह है कि नगर परिषद इस “अति-आवश्यक” गुहार पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है.

क्या कहते है जिला मलेरिया पदाधिकारी

सीवान के जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ओ पी लाल ने कहा कि, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी और सिटी मैनेजर को पत्र देकर नाले की सफाई कर जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए लगभग एक सप्ताह पहले कहा गया है.पानी की बदबू से ऑफिस में रहना मुश्किल हो गया है.

Also Read: सीवान में बड़ा हादसा, नगर पंचायत के ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

Previous article लोग बार-बार पुरानी चैट्स क्यों पढ़ते हैं? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
Next article कटिहार में मोहर्रम में बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel