[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में हर घर नल-जल योजना फेल, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, PHED के खिलाफ प्रदर्शन

सीवान में हर घर नल-जल योजना फेल, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, PHED के खिलाफ प्रदर्शन

0
सीवान में हर घर नल-जल योजना फेल, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, PHED के खिलाफ प्रदर्शन
प्रदर्शन करते ग्रामीण

Siwan News: (सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट)

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के भीखपुर पंचायत अंतर्गत किसुनवारी गांव में नल-जल योजना ठप रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. वार्ड संख्या 2 और 4 के लोगों ने पेयजल आपूर्ति बंद रहने के विरोध में पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना को पूरी तरह विफल बताया.

पाइपलाइन और मोटर सही फिर भी नहीं मिल रहा पानी

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2020 में गांव में जलमीनार का निर्माण कराया गया था. साथ ही पाइपलाइन बिछाई गई और मोटर भी लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. लोगों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है.

पाइपलाइन लीकेज से सड़कों पर बह रहा पानी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई जगह पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है. जब कभी पानी छोड़ा भी जाता है तो सड़कों और गलियों में पानी बहने लगता है. इससे गांव में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

प्रदर्शन में शामिल हुए दर्जनों ग्रामीण

प्रदर्शन में भगवती शर्मा, अक्षय शर्मा, रंजीत प्रसाद, जवाहर साह, अमरनाथ साह, सोनू कुमार गुप्ता, बुधन साह, सोनू महतो, मनोज महतो और विकास महतो समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्या समाधान की मांग की.

जूनियर इंजीनियर बोले- भुगतान विवाद के कारण बाधित है जलापूर्ति

इस मामले में पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 4 में करीब 50 घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था तैयार है और पाइपलाइन भी ठीक है. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य चंदन कुमार द्वारा भुगतान लंबित होने की बात कही जा रही है, जिसके कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है. मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: प्रेमी से शादी के लिए नहीं मानें परिजन तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गोरेयाकोठी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Previous article प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘ऊ अहीर बावे’ रिलीज, देसी अंदाज ने जीता दिल
Next article झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel