[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान नगर परिषद की सख्त चेतावनी: इधर-उधर कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं

नगर परिषद की सख्त चेतावनी: इधर-उधर कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं

0
नगर परिषद की सख्त चेतावनी: इधर-उधर कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं
सिवान में सड़क पर फैला कचड़ा

Siwan News: (विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) शहर को साफ-सुथरा रखने और खुले में कचरा फेंकने की समस्या पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद सीवान ने सख्ती बढ़ा दी है. कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और वार्ड जमादारों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी 24 घंटे के भीतर कार्यालय में जमा कराई जाए.

कचड़ा फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जारी निर्देश में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, सफाई निरीक्षक अली अहमद और सभी वार्ड जमादारों को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति सड़क, नाली, पार्क, खाली भूखंड या अन्य सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंके.अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम यानी एसडब्ल्यूएम रूल के तहत आर्थिक दंड लगाया जाए. नगर परिषद की ओर से पहले भी सभी वार्डों को कचरा संग्रहण, परिवहन और अंतिम निस्तारण के लिए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया था. इसमें यह बताना था कि किस वार्ड में किस तरह से कचरा उठाव होगा, उसे कहां पहुंचाया जाएगा और अंतिम रूप से उसका निस्तारण कैसे किया जाएगा. लेकिन अब तक कई वार्डों से यह योजना कार्यालय को नहीं भेजी गई है. इसे लेकर नगर परिषद ने नाराजगी जताई है.

कार्यपालक पदाधिकारी ने शहरवासियों से की अपील

कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है. खुले में कचरा फेंकने से न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि नालियां जाम होती हैं और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई तय है. नगर परिषद ने सभी संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द वार्डवार योजना और अब तक लगाए गए जुर्माने की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. साथ ही शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि शहर साफ और सुंदर बना रहे.

Also read: मोबाइल छीनने के विरोध पर शिक्षक को मारी गोली

Previous article इंग्लिश की टेंशन छोड़िए! हिंदी के दम पर इन 5 सरकारी विभागों में पाएं शानदार नौकरी
Next article सम्राट सरकार ने बिहार की महिलाओं को दिया गिफ्ट, इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा एक लाख अनुदान
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel