[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान Siwan News: सोहगरा धाम में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए टेंट-कूलर की व्यवस्था

Siwan News: सोहगरा धाम में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए टेंट-कूलर की व्यवस्था

0
Siwan News: सोहगरा धाम में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए टेंट-कूलर की व्यवस्था
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए टेंट

Siwan News (अरविंद कुमार सिंह): सीवान के गुथनी स्थित बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम में भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. महंत अरविंद गिरि के प्रयास से मंदिर परिसर में गर्मी से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भीषण धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए मंदिर की सीढ़ियों पर मैट बिछाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं के पैर जलने से बच सकें.

टेंट, कूलर और पंखों की व्यवस्था

मंदिर प्रांगण में बड़ा टेंट लगाया गया है ताकि श्रद्धालु छाया में बैठकर पूजा-अर्चना कर सकें. इसके अलावा गर्मी से राहत देने के लिए बड़े कूलर और पंखों की भी व्यवस्था की गई है. मुख्य पुजारी सत्येंद्र गिरि, पुजारी अरुण गिरि और पुजारी अमित गिरि समेत अन्य पुजारियों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं.

सावन को लेकर पहले से तैयारी

महंत अरविंद गिरि ने बताया कि सावन माह नजदीक होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है. ऐसे में भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है. मंदिर में की गई व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालु भी काफी उत्साहित नजर आए.

Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Previous article दुष्कर्म व छिनतई के मामले में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Next article पद्म पुरस्कार 2026: पद्म श्री लेने पहुंचे मार्शल आर्ट विशेषज्ञ, पीएम मोदी को किया साष्टांग दंडवत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel