[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान नौतन में गूंजा जय शनिदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, धूमधाम से मना स्थापना दिवस

नौतन में गूंजा जय शनिदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, धूमधाम से मना स्थापना दिवस

0
नौतन में गूंजा जय शनिदेव का जयकारा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, धूमधाम से मना स्थापना दिवस
धूमधाम से मना स्थापना दिवस

Siwan News: (शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट) सिवान जिले के नौतन बाजार में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. सरकारी पोखरा के पास स्थित शनिदेव महाराज मंदिर का 11वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया. इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया.

गाजे-बाजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा. गाजे-बाजे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका आनंद लेने के लिए आसपास के गांवों समेत दूर-दराज से भी लोग पहुंचे. श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर लुत्फ उठाया.

महिलाओं ने मंगल गीत गाकर किया पूजा-अर्चना

सुबह से ही मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई देती रही. वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

मनौती पूरी होने पर 11 साल पहले स्थापित की गयी थी प्रतिमा

स्थानीय व्यवसायी लालाबाबू प्रसाद ने बताया कि किसी मनौती के पूर्ण होने के बाद उन्होंने 11 वर्ष पहले शनिदेव महाराज की प्रतिमा स्थापित करायी थी. तभी से हर साल बाजार के अन्य व्यवसायियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह धार्मिक परंपरा आने वाले वर्षों में भी इसी तरह जारी रहेगी.

ALSO READ: दीपक बने युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel