[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान Siwan News: जेपी यूनिवर्सिटी की पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से, सीवान-गोपालगंज के छात्रों का केंद्र गंगा सिंह कॉलेज

Siwan News: जेपी यूनिवर्सिटी की पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से, सीवान-गोपालगंज के छात्रों का केंद्र गंगा सिंह कॉलेज

0
Siwan News: जेपी यूनिवर्सिटी की पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से, सीवान-गोपालगंज के छात्रों का केंद्र गंगा सिंह कॉलेज
जय प्रकाश विश्वविद्यालय

Siwan News (मनीष गिरि): जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के तत्वावधान में सीबीसीएस सत्र 2024-26 के पीजी सेकंड सेमेस्टर परीक्षा-2025 का आयोजन 15 जून से किया जाएगा. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

विश्वविद्यालय स्तर पर बनाए गए दो परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए हैं. जगदम कॉलेज छपरा में सारण जिले के सभी पीजी कॉलेजों के छात्र परीक्षा देंगे, जबकि गंगा सिंह कॉलेज छपरा में सीवान और गोपालगंज जिले के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर सभी विषयों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है.

22 जून तक चलेगी परीक्षा

ग्रुप-ए में भौतिकी, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी और गृह विज्ञान विषय शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, फिलॉसफी, उर्दू, संस्कृत और कॉमर्स विषय रखे गए हैं. परीक्षा 22 जून तक चलेगी, जबकि 25 जून को विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Previous article खपिया में मंडा पूजा आज
Next article 15वीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य उद्घाटन, ड्रैगन डायनमो सासाराम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel