[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान प्रेमी से शादी के लिए नहीं मानें परिजन तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गोरेयाकोठी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से शादी के लिए नहीं मानें परिजन तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गोरेयाकोठी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0
प्रेमी से शादी के लिए नहीं मानें परिजन तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, गोरेयाकोठी में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Siwan News: (गोरेयाकोठी से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड स्थित बरहोगाकोठी गांव में शुक्रवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को टावर पर चढ़ा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा.

गांव के युवक से था प्रेम संबंध

ग्रामीणों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसी बात से नाराज होकर युवती शुक्रवार सुबह गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

टावर पर युवती को देख इकठ्ठा हुई भीड़

युवती को टावर पर चढ़ते देख गांव में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे. देखते ही देखते पूरे गांव में घटना की चर्चा फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए.

पुलिस ने घंटों समझाया

घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया. काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

युवक के परिजन घर छोड़कर फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते युवती को नहीं समझाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. सूत्रों के अनुसार घटना के बाद युवक के परिजन घर बंद कर फरार हो गए हैं. पुलिस युवती को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

Also Read: सीवान में देर रात युवती को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Previous article दूसरे फेज में पटना के 186 पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान, भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू
Next article रामगढ़ में सुबह से ही मौसम रहा ठंडा, बूंदाबांदी से लोगों को मिली गर्मी से राहत 
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel