[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में अज्ञात ट्रक ने बैटरी व्हीलचेयर सवार दिव्यांग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

सीवान में अज्ञात ट्रक ने बैटरी व्हीलचेयर सवार दिव्यांग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

0
सीवान में अज्ञात ट्रक ने बैटरी व्हीलचेयर सवार दिव्यांग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Siwan News: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंचबेनिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बैटरी चलित व्हीलचेयर से जा रहे एक दिव्यांग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

खाना खाने के बाद सड़क की ओर निकले थे हरिशंकर बैठा

मृतक की पहचान पंचबेनिया गांव निवासी हरिशंकर बैठा (50), पिता भूलन बैठा के रूप में हुई है. वह दोनों पैरों से दिव्यांग थे और बैटरी चलित व्हीलचेयर के सहारे आवागमन करते थे.

परिजनों के अनुसार, हरिशंकर गुरुवार को खाना खाने के बाद रोज की तरह व्हीलचेयर से गांव की सड़क की ओर निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू की तलाश

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक सुनसान सड़क का फायदा उठाकर फरार हो गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान वह सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिले.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक एवं उसके चालक की पहचान करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: हाजीपुर में ममेरी बहन से प्रेम संबंध के शक में भांजे की हत्या, अधजले शव मामले में मामा गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel