[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में सड़क हादसा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम

सीवान में सड़क हादसा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम

0
सीवान में सड़क हादसा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम
Siwan News: सीवान में सड़क हादसा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, घर में मचा कोहराम

Siwan News: गोरियाकोठी (सीवान) जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान किशनपुरा दक्षिण टोला गांव निवासी सुग्रीव साह के रूप में हुई है, जो गणेश साह के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, वह मदारपुर बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुर्बान मियां के घर के पास नहर मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

प्राथमिक इलाज के बाद किया गया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मदारपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया.

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

शनिवार रात करीब 9 बजे गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुग्रीव साह की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी सुख शांति देवी, पुत्री खुशी व तान्या और पुत्र अमित कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजन बेसुध होकर बार-बार यही कह रहे थे कि अब उनका सहारा कौन बनेगा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिया सांत्वना

घटना के बाद क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही अधिकारियों से सड़क हादसा मुआवजा दिलाने की मांग की गई.

also read: पटना में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 20 मई, शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel