[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में देर रात युवती को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सीवान में देर रात युवती को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0
सीवान में देर रात युवती को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
घायल से बयान लेती पुलिस

Siwan News: (सीवान से अरविंद की रिपोर्ट)

जिले के दरौली थाना क्षेत्र स्थित दोन बुजुर्ग गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी.घटना उस समय हुई जब युवती अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी. बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और पूछताछ के बहाने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पूछताछ के बहाने की फायरिंग

घायल युवती की पहचान स्वर्गीय आनंद बिहारी सिंह की 24 वर्षीय बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, काजल अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और पिंटू पांडेय का घर पूछने लगे. काजल ने बताया कि गांव में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता. इसी दौरान दोनों युवकों ने अचानक हथियार निकालकर करीब दो राउंड फायरिंग कर दी.

गोली लगने के बाद मची अफरा-तफरी

गोलीबारी के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. काजल अपनी मां को बचाते हुए घर की ओर भागी. घर के अंदर पहुंचने पर उसके पैर के पास से खून बहता देख परिजन घबरा गए. आनन-फानन में उसे गांव के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां जांच में जांघ के पास गोली लगने की पुष्टि हुई.हालत गंभीर होने पर पुलिस की मदद से उसे पहले दरौली स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया.

परिवार ने पड़ोस की युवती पर लगाया आरोप

घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. वहीं घायल युवती की बहन अंजली ने पड़ोस की एक युवती पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. अंजली के अनुसार, उनके भाई की हाल ही में पटना सचिवालय में सरकारी नौकरी लगी है. नौकरी लगने के बाद से ही पड़ोस की एक लड़की जबरन शादी का दबाव बना रही थी. विरोध करने पर वह लगातार धमकी दे रही थी. परिजनों का आरोप है कि उसी युवती ने बदमाशों से हमला करवाया है.

एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पूरन कुमार झा स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवती से पूछताछ कर बयान दर्ज किया. एसपी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक युवती पर साजिश का आरोप लगाया गया है. पुलिस मोबाइल सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल घायल युवती की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है.

Also Read: siwan news : जानें आज के दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, साथ ही जानें मौसम का हाल

Previous article Madhubani Mandi Bhav: अरहर, मूंग और चना दाल के रेट जारी, खरीदारी से पहले चेक करें भाव
Next article महिला वकील के रोल में इन एक्ट्रेसेस ने छोड़ी गहरी छाप, फैंस ने जमकर की तारीफ
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel