[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान बड़कागांव पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने की सुनवाई

बड़कागांव पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने की सुनवाई

0
बड़कागांव पंचायत में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने की सुनवाई
सहयोग शिविर में उपस्थित ग्रामीण व पदाधिकारी

Siwan News (रंजीत कुमार यादव) : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को भगवानपुर हाट प्रखंड के बड़कागांव पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की. शिविर में राजस्व, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल-जल योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने अधिकांश मामलों का तत्काल निष्पादन किया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया.

सहयोग शिविर में अधिकारियों ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

शिविर में पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही हो, ताकि उन्हें कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार, संयुक्त निबंधन पदाधिकारी मशरुख आलम, महाराजगंज एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ कुमार विशाल, सीओ धीरज कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. वहीं बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.वहां भी जिला प्रभारी सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा.

Also Read : गायघाट और उसरी खुर्द पंचायत भवन में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel