[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर

फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर

0
फार्मर रजिस्ट्रेशन शिविर का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर
निरीक्षण करने पहुंचे सीओ, बीएओ, बीईओ एवं अन्य

Siwan News (दरौंदा से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट): सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को आयोजित ‘फार्मर रजिस्ट्रेशन’ (किसान पंजीकरण) शिविरों का निरीक्षण किया गया. सीओ वेद प्रकाश नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन और बीएओ राम वीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से शिविरों का दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

पंजीकरण व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंजीकरण की स्थिति, इंटरनेट कनेक्टिविटी और किसानों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने शिविर में मौजूद किसानों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी भी ली.

सीओ वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों और अन्य संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य किसान पंजीकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने लंबित आवेदनों का तुरंत निष्पादन करने, पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और बिना त्रुटि के संपन्न कराने तथा गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को शिविर का लाभ दिलाने पर जोर दिया.

डीबीटी के जरिए सीधे मिलेगा योजनाओं का लाभ

बीएओ राम वीर सिंह यादव ने बताया कि किसान पंजीकरण के माध्यम से किसानों का एक मजबूत डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. इससे भविष्य में कृषि इनपुट अनुदान, बीज, खाद और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंच सकेगा. निरीक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता, किसान सलाहकार बलवंत कुमार राम समेत कई विभागीय कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे.

Also Read: सीवान रेलवे यार्ड में चोरी का खेल बेनकाब, बोरे में रेल संपत्ति लेकर भाग रहा था आरोपी, आरपीएफ ने पकड़ा

Previous article सुलतानगंज में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, नमामि गंगा घाट पर युद्धस्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान
Next article PhonePe ट्रांजेक्शन के नाम पर साइबर फ्रॉड, दुकानदार के खाते से उड़ाए 10 हजार
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel